फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two teachers, seven employee's salary cut

दो अध्यापक, सात कर्मचारी का वेतन काटा

Mon, 18 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two teachers, seven employee's salary cut
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव अशोक कुमार ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। ट्रामा सेंटर का भी जायजा लिया। - फोटो : रमेश मिश्र
सिद्धार्थनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने सोमवार को सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तमाम अव्यवस्थाएं मिली। कक्षाओं में बच्चे शोर मचा रहे थे। कर्मचारी विद्यालय से गायब थे। दो शिक्षक समेत सात कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन काटने की संस्तुति की है। डीआईओएस ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस दोपहर 12.10 बजे सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज पहुंचे। स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए छात्र-छात्राओं की अव्यवस्थित ढंग से भीड़ लगी हुई थी। उपस्थित पंजिका में दो शिक्षक व पांच परिचारक बिना किसी प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित थे। दो प्रवक्ता-शिक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव व कौशल किशोर अवकाश पर थे। उनके प्रार्थना पत्र रजिस्टर में संलग्न था, लेकिन प्रधानाचार्य से स्वीकृत नहीं था। कर्मचारी प्रदीप कुमार व लिपिक कन्हैया लाल का रजिस्टर में दस्तखत नहीं था।
विज्ञापन

नौंबी कक्षा के बी-1 छात्र-छात्राएं आपस में बातचीत में मशगुल दिखे। शोरगुल चरम पर था। गणित के कक्षाध्यापक अनुपस्थित थे। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य नरसिंह त्रिपाठी को विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षक विनय अनमोल, बृजेश कुमार व परिचारक जवाहर लाल, अजीत कुमार, जयप्रकाया, नकुल व पूर्णमासी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निरीक्षण में प्रवक्ता वंदिनी सचान उपस्थित थीं, लेकिन रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं था। विद्यालय में छात्राएं मौजूद नहीं मिली। प्रधानाचार्य की दलील थी कि बारिश को देखते हुए जल्दी छुट्टी कर दी गई। डीआईओएस ने विद्यालय परिसर में बन रहे 10 शौचालयों का भी अवलोकन कर कार्य पर संतोष जाहिर किया। क्लास रुमों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed