फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two teacher work with another marksheet

दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी कर रहे दो अध्यापक

Wed, 15 Jun 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
two teacher work with another marksheet
दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर नौकरी कर रहे दो अध्यापक
विज्ञापन

- बीएसए ने नोटिस देकर 10 दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण, होंगे बर्खास्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दूसरे के शैक्षिक अभिलेखों पर नौकरी कर रहे दो अध्यापकों को नोटिस देकर 10 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिले में शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसटीएफ की रिपोर्ट पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने उसका एवं बढ़नी ब्लॉक में तैनात दो अध्यापकों को नोटिस देकर बर्खास्त करने की चेतावनी दी है।

एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के अनुसार महराजगंज जिले के प्राथमिक विद्यालय पनियरा में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात अरूण कुमार मिश्र के नाम एवं शैक्षिक अभिलेख पर बढ़नी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जियाभारी में भी अरूण कुमार मिश्र सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे हैं। मामले में वेतन रोकते हुए नोटिस देने के बाद भी कोई जवाब नही दिया गया, जिस पर बीएसए ने नोटिस भेजकर अंतिम चेतावनी दी है। वहीं, उसका ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भठिया में तैनात सहायक अध्यापक सच्चिदानंद पांडेय की अध्यापक पात्रता परीक्षा के अंकपत्र की ऑनलाइन जांच की गई। परीक्षा के अंकपत्र में जो अनुक्रमांक दिया गया है, वह परीक्षा में फेल रहे अभ्यर्थी महमूदुर रहमान का है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अध्यापक सच्चिदानंद पांडेय के फर्जीवाड़े के कारण निलंबित कर दिया गया था, अब उसका जीवन निर्वाह भत्ता अवरूद्ध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा करने वाले दोनों अध्यापकों को अंतिम नोटिस देते हुए 10 दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed