{"_id":"6224ebf3b60ca122d87d37bf","slug":"two-students-of-the-district-reached-home-from-ukraine-siddharthnagar-news-gkp42911478","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो छात्र यूक्रेन से पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो छात्र यूक्रेन से पहुंचे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो छात्र यूक्रेन से पहुंचे घर
सिद्धार्थनगर। यूक्रेन में फंसे जिले के दो मेडिकल छात्र रविवार को अपने घर पहुंचे। वहीं, स्वदेश पहुंचने के बाद भवानीगंज के एक छात्र के सोमवार को घर पहुंचने की संभावना है। यूक्रेन से छात्र अपने घर पहुंचे तो परिजनाें की आंखों में आंसू आ गए। घर में मिठाई बंटी तो यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वतन वापसी के लिए उन्होंने दुआ भी की।
बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र फैसल निसार
रविवार को अपने घर वार्ड नंबर 5 चट्टी बाजार सुबह 10 बजे पहुंचे। उन्होंने बताया कि युद्ध के बीच खार्कीव रेलवे स्टेशन के पास वे भूमिगत बंकर में शरण लिए हुए थे। किसी तरीके से वहां से पोलैंड पहुंचे,
जहां भारतीय दूतावास की मदद से उनकी वतन वापसी हुई।
खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे बेलौहा बाजार निवासी रवि शंकर गुप्ता शनिवार को देर शाम सकुशल घर पहुंच गए। यहां लौटने के बाद उन्होंने यूक्रेन के हालात बया करते हुए कहा कि वहां फंसे भारतवासियों की सकुशल घर वापसी कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों की एकजुटता और परस्पर सहयोग की भावना से संकट से उबरने में आसानी हुई।