फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two sides clash over video recording, six injured

Siddharthnagar News: वीडियो बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Tue, 17 Feb 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash over video recording, six injured
पथरा। डड़वा भैया गांव में मोबाइल पर वीडियो बनाने को लेकर दो पड़ोसियों अजय चौधरी और महेंद्र के परिवारों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अजय चौधरी ने गांव के महेंद्र पर आरोप लगाया कि उनके घर के किसी व्यक्ति का वीडियो बनाया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में आलोक और प्रमोद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के महेंद्र का आरोप है कि जब वीडियो बनाने की बात हुई तो मोबाइल चेक कराया गया, जिसमें कोई वीडियो नहीं था। मामले के शांत होने के बाद गोलबंदी करके घर पर चढ़कर परिवार पर हमला किया गया, जिसमें बद्रीनाथ के साथ संजू देवी और रमपाती घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बद्रीनाथ की तहरीर पर अजय चौधरी, ध्रुव चौधरी, सोनू और परमात्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed