{"_id":"681fa141815bff65cc0fc139","slug":"two-schools-operating-without-accreditation-closed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137265-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को बंद कराया
Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
घोसियारी। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयाें पर कार्रवाई के लिए बीईओ खेसरहा नीरज कुमार ने शनिवार को जांच विद्यालयों की जांच की। इस दौरान दो विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले।
बीईओ ने तत्काल दोनों विद्यालयों को बंद करवा दिया। कहा है कि बिना मान्यता के एक भी विद्यालय खेसरहा बीआरसी क्षेत्र में नहीं चलने दिए जाएंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्थिया चौराहे पर पहुंचे बीईओ खेसरहा ने श्रीराम ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक आरके यादव से मान्यता से संबंधित प्रमाण पत्र की मांग की।
प्रबंधक की ओर से कोई आधिकारिक प्रमाणपत्र न दिखा पाने की स्थित में विद्यालय को बंद करा दिया गया। बीईओ ने कहा कि वर्तमान में संचालित कक्षाओं में एक से पांच तक श्रीराम ग्लोबल एकेडमी में 40-45 छात्र मौजूद थे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कुर्थिया के बगल बिना मान्यता संचालित गौतम बुद्ध एकेडमी में एक से पांच तक की कक्षा में पढ़ने वाले 35 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। प्रबंधक सिकंदर कुमार भी मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
बिना मान्यता अवैध रूप चलाए जा रहे गौतम बुद्ध एकेडमी को भी बंद करा दिया गया। बीईओ ने कहा कि अवैध रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ अभियान नियमित चलता रहेगा। ऐसे विद्यालयों में अयोग्य शिक्षकों की ओर से बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। ऊपर से महंगी किताबें, ड्रेस तथा एडमिशन शुल्क के नाम पर अभिभावकों के शोषण की शिकायतें भी आम हैं। इसकाे देखते हुए जांच की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे लोगों का शोषण न हो।