{"_id":"670ebafbfb66f4c7e60c76b4","slug":"two-people-lost-their-lives-in-the-explosion-in-2019-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-125735-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 2019 में विस्फोट में चली गई थी दो लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 2019 में विस्फोट में चली गई थी दो लोगों की जान
Wed, 16 Oct 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। क्षेत्र में वर्ष 2019 में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने पर दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। विस्फोट के बाद प्रशासन ने फैक्टरी की जगह पटाखा बिक्री का लाइसेंस दे दिया। अब कई दुकानें हो गई हैं। यह दुकानें घनी आबादी के बीच हैं।
जानकारी के मुताबिक पहले पटाखा फैक्टरी वीरान क्षेत्र में थी। अब दुकानें रिहायशी इलाके में हैं। तिलकपुर मार्ग, बर्डपुर मटयरिया मार्ग, बनियाभारी महादेइया चकरोड मार्ग, बर्डपुर पल्टा देवी मार्ग पर मोहनपुर में एक-एक पटाखा दुकानें हैं। बर्डपुर तिलकपुर मार्ग पर स्थित अकबर अली की पटाखा दुकान लगभग 40 वर्ष पुरानी है। बर्डपुर मटयरिया मार्ग पर स्थित आलम पटाखा की दुकान लगभग 10 वर्ष पहले की है। बर्डपुर पल्टा देवी मार्ग पर मोहनपुर और बनियाभारी महादेइया चकरोड मार्ग पर स्थित पवन पटाखा दुकान भी सात साल पुरानी है। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 8 और नंबर 9 को मिलाकर वर्ष 2019 में बर्डपुर कस्बा नगर पंचायत कपिलवस्तु के नाम से बन गया। जहां खेत थे। अब वहां घर बन गए हैं और बन भी रहे हैं। इस कारण पटाखों की दुकानों और घरों से दूरी कम हो गई है। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि पटाखों की जांच नियमित तौर पर की जा रही है। अवैध धंधेबाज पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -