{"_id":"671bddd147dcf7d9380f6d5c","slug":"two-people-arrested-with-14-kg-silver-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126265-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 14 किलो चांदी के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 14 किलो चांदी के साथ दो लोग गिरफ्तार
Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में पकड़े गए चाँदी अभियुक्त।
कपिलवस्तु। नेपाल पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 14 किलो चांदी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से चांदी के संबंध में जानकारी ले रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में बारा जिले के परसौनी गाऊ पालिका वार्ड नंबर 6 निवासी संतोष शाह सोनार के पास से 9 किलो और बारा जिले के ही जीतपुर सिमरा उप महानगरपालिका वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेस महतो के पास से पांच किलो चांदी इलाका पुलिस कार्यालय अमलेखगंज जिला बारा ने बरामद किया। दोनों को बाइक पर पथलैया से हिटोड़ जाते समय पुलिस ने अमलेखगंज से दोनों को बरामद किया है। संवाद
सोने के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
कपिलवस्तु। नेपाल पुलिस ने न्यू रोड से सोने के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ने के बाद पुलिस बरामद सोना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में भारत के कलकत्ता के प्रशांतिज बेरा और आनंद साहू हैं। इन्हें काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय की टीम ने बुधवार देर शाम न्यू रोड से गिरफ्तार किया। एसपी और अपराध जांच कार्यालय के प्रवक्ता काजीकुमार आचार्य ने बताया कि उनके पास से 116.45 ग्राम सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे न्यू रोड पर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। उसके पास से उक्त सोना बिना बिल के बरामद हुआ। गिरफ्तार लोगों को कार्रवाई के लिए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क कार्यालय भेजा गया है। संवाद