{"_id":"681fa0c33aa0bbc0f405b294","slug":"two-more-miles-operations-on-agra-route-will-be-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137271-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिलीं दो और नई बसें, आगरा रूट पर जल्द होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिलीं दो और नई बसें, आगरा रूट पर जल्द होगा संचालन
Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिपो में शुक्रवार को दो नई बसें पहुंच गई हैं। नई बसें आने से आगरा रूट पर बस संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। परिवहन निगम इन बसों को नए रूट पर ही संचालित करने की योजना बना रहा है।
डिपो में पहले से ही 56 बस मौजूद थीं। यह गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली, बलरामपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, सोनौली सहित कई लोकल रूट पर संचालित की जा रही हैं। डिपो में चार नई बसें आने वाली थीं। परिवहन निगम ने इसमें से दो बसें शुक्रवार को भेज दी है। सिद्धार्थनगर डिपो दोनों बसों को आगरा रूट पर संचालित करने की योजना बना रहा है। इससे आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और उन्हें दूसरे शहर जाकर बस पड़कने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभागीय जिम्मेदारों की मानें तो बस का संचालन जल्द ही किया जाएगा। वहीं आने वाली बसों को अन्य नए रूटों से भी जोड़ा जाएगा।