फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two malaria patients found, fear of dengue spread

Siddharthnagar News: मलेरिया के दो मरीज मिले, डेंगू फैलने की आशंका

Wed, 06 Mar 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two malaria patients found, fear of dengue spread
सिद्धार्थनगर। बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले दिनों में एक से दो मलेरिया के मरीज भी मिले हैं। एक लाख की आबादी का ख्याल रखने वाली वाली नगर पालिका भी सोई हुई है। इक्का-दुक्का जगहों को छोड़ दें तो कही भी फागिंग नहीं हो रही है। एंटीलार्वा का छिड़काव केवल एक जगह पर किया गया है। तापमान भी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लिए मुफीद बन रहा है।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से मौसम में बदलाव, बारिश और तापमान में वृद्धि के कारण शहरवासियों को रात में मच्छरों ने तंग कर दिया है। वह चैन से सो नहीं पा रहे हैं। उन्हें डर सता रहा है कि कहीं मच्छरों के काटने से डेंगू या मलेरिया न हो जाए। नगर पालिका भी फागिंग नहीं करा रही है। इस संबंध में ईओ बिंध्याचल से बात करने पर उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को डीएम आवास और एसपी आवास पर फागिंग कराई जाएगी। एंटीलार्वा का छिड़काव सभी जगहों पर जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपने आसपास साफ सफाई कराएं, पानी न जमा होने दें

चिकित्सक डाॅ. अनु मोदी ने बताया कि एक दो मरीज आए थे। जांच करने पर उन्हें मलेरिया था। मौसम बदलने और बारिश हाेने से जगह जगह पानी जमा हो गया है। इससे मच्छर इसी पानी में ब्रीड करते है। सबसे ज्यादा डेंगू के मच्छरों के पनपने का खतरा होता है। क्योंकि 25 से 30 डिग्री तापमान उनके लिए मुफीद होती है। उन्होंने बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाने के साथ अपने आसपास साफ सफाई करने की सलाह दी। अपने आसपास पानी जमा न होने दे। केमिकल स्प्रे का छिड़काव भी करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed