{"_id":"6ae0e74876c9c52f3e036bad","slug":"siddharthnagar-news-job-fair-tomorrow-20-companies-to-offer-employment-opportunities-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167197-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोजगार मेला कल, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोजगार मेला कल, 20 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
Tue, 27 Oct 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
- 2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयन, महिलाओं के लिए लगेगा विशेष पिंक रोजगार मेला
सिद्धार्थनगर। जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 29 अक्तूबर को तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, करौंदा मसिना में लगने वाले मेले में 20 निजी कंपनियां 2000 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेले का भी आयोजन होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो फोटो और बायोडाटा लेकर पहुंचना होगा। मेले में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रधान सहायक हरिश्चंद्र से मोबाइल नंबर 8318338392 और 8931064599 पर संपर्क किया जा सकता है।