{"_id":"6225c8aa29b96e37d2371c61","slug":"two-laborers-injured-due-to-visor-collapse-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: छज्जा गिरने से घायल हुए दो मजदूर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: छज्जा गिरने से घायल हुए दो मजदूर, अस्पताल में भर्ती
Mon, 07 Mar 2022 02:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
डुमरियागंज तहसील परिसर में बन रहे तीन मंजिला लेखपालों के भवन की बालकनी का छज्जा सोमवार को गिर गया। हादसा छज्जे पर दीवार जोड़ने के दौरान हुआ। जिसमें वहां काम कर रहे तीन मजदूर तीसरे मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गए। जिससे एक मजदूर का कमर फ्रैक्चर और दूसरे का सिर, नाक व जबड़ा फट गया। घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर सीएचसी बेंवा भेज दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार व विभाग के जेई के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिलवाया है।
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील में वर्ष 2016 में लेखपालों के जर्जर भवन को तोड़कर उसके स्थान पर आवास के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण उप्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (सीएलडीएफ) द्वारा शुरू करवाया गया था। बिना पिलर के बन रही बिल्डिंग की शिकायत होने पर वर्ष 2018 में इसकी जांच तत्कालीन डीएम और मंडलायुक्त द्वारा की गई थी। जिसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया था।
विज्ञापन
मगर बिल्डिंग का निर्माण दो साल बाद फिर से 2020 में आरंभ हुआ। परिसर में दो बिल्डिंग प्लास्टर कर पूरा किया गया। सोमवार तीसरे बिल्डिंग के तीसरे मंजिल की बालकनी के छज्जे पर दीवाल जोड़ने के दौरान वह वह टूटकर नीचे लटक गई। जिससे छज्जे पर जोड़ा गया दीवाल और उस पर रखे ईंट के साथ ही काम कर रहे तीन मजदूर ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे। जिसमें प्रमोद कुमार और पाहुन निवासी भगवानपुर कोड़र थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रमोद के कमर और हाथ में ज्यादा चोट लगी, उसका कमर फ्रैक्चर होने की संभावना बताई जा रही थी। दूसरे मजदूर पाहुन का माथे से लेकर आधा सिर फटने के साथ ही नाक और जबड़ा भी फट गया। वहीं तीसरे मजदूर दुखराम को मामूली चोट लगी। जिन्हें उनके साथियों और स्थानीय लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल पर ले गए। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।
इधर, जानकारी होने पर एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ तहसीलदार राजेश सिंह और नायब तहसीलदार आनंद ओझा भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटनास्थल पर भी जाकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था और विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर मजदूरों के साथी से तहरीर दिलवाया।
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदाई संस्था और जेई के खिलाफ तहरीर दिलवाई गई है। घायलों को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी पर भिजवाया गया है।