{"_id":"63ee6ad9b68088b85e0b5094","slug":"two-intermediate-students-died-in-the-accident-siddharthnagar-news-c-7-1-56140-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: हादसे में इंटरमीडिएट के दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: हादसे में इंटरमीडिएट के दो छात्रों की मौत
Thu, 16 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
कासिफ कमर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
बात करने के दौरान आपस में टकराई बाइकें
भवानीगंज थाना क्षेत्र के तकियवां और शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के मसैचा चौराहे पर हुआ हादसा
पुलिस ने मृत छात्रों के शव को परिजनों को सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बयारा/घोसियारी। जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के तकियवा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के मसैचा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहीं दो छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल पर ले गए, जहां उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मौत के मामले में दोनों परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने लिखापढ़ी करके शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भंडरिया टोला दलमीरडीह निवासी कासिफ कमर (18) पुत्र कमरे आलम बाइक से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने खैर टेक्नीकल इंटर कॉलेज जा रहा था। अभी वह क्षेत्र के ही तकियवा चौराहे के पास पहुंचा था कि उसी इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे बयरा गांव निवासी इंटरमीडिएट का छात्र उसमा (18) पुत्र मुमताज भी पहुंच गया। इसके बाद आगे पीछे करके बाइक चलाने लगे। बताया जा रहा है कि बात करने के दौरान बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में कासिफ कमर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमा और बाइक सवार गांव निवासी आदिल जख्मी हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना पाकर 112 पहुंच गई और दुर्घटना में घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों दोनों को बस्ती के लिए रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उसमा ने भी दम तोड़ दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद आदिल को घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ डुमरियागंज राणा महेंद्र प्रताप सिंह और एसओ भवानीगंज शिवनरायन सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों मृत छात्रों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। जिस पर सीओ की मौजूदगी में लिखापढ़ी करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। दोनों मृतकों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-- -
हादसे में दो छात्राएं घायल
घोसियारी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के मसैचा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा की देकर साइकिल से लौट रहीं दो छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गईं। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार की शिवानी पुत्री राजकुमार मोदनवाल व काजल पुत्री संजय जायसवाल घोसियारी स्थित अवध नारायण प्रताप लाल इंटर कॉलेज घोसियारी की छात्रा थीं। दोनों का परीक्षा केंद्र कासिम इंटर कॉलेज गोल्हौरा था। दोनों छात्राएं 11:15 बजे परीक्षा छूटने के बाद अपने घर घोसियारी बाजार आ रही थीं। अभी वह क्षेत्र के ही मसैचा चौराहे के पास पहुंची थी कि अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क के बगल स्थित नहर में गिर गईं। जिससे दोनों आंशिक रूप से घायल हो गईं। लोगों ने दोनों को नहर से निकालकर घोसियारी प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। दोनों के पैर में चोट लगी थी, जिस पर चिकित्सक ने उस पर पट्टी किया और उन्हें दवाएं दीं। इसके बाद वह घर चली गईं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिवनगर डिड़ई राजेश शुक्ला ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।