{"_id":"665a61b1ab8526cbde047e24","slug":"two-injured-with-sharp-weapon-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118329-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धारदार हथियार से दो को किया घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धारदार हथियार से दो को किया घायल, गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को उसका पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ उसका रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि फुलवरिया निवासी रामू (28) और गंगाराम पासवान (20) ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रविशंकर और गौतम ने चौराहे पर उन्हें घेरकर धारदार हथियार से मारा पीटा। हमले में इनके चेहरे, सिर, पेट में गंभीर चोट आई है। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मिले तहरीर के आधार पर मारपीट, जानलेवा हमला करने सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिय गया। संवाद
विज्ञापन