{"_id":"6a46ae03442e1816f10987eb","slug":"two-dumpers-and-two-jcb-machines-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160688-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो डंपर और दो जेसीबी मशीनें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो डंपर और दो जेसीबी मशीनें जब्त
Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बांसी। अवैध खनन के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में बांसी तहसील प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्र के भगौतापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगे दो डंपर और दो जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया।
एसडीएम शशांक शेखर राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को तहसील परिसर में खड़ा कर उनके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सूचना पर नायब तहसीलदार महबूब आलम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ लिया। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल सर्वेश चौधरी, भानू प्रताप, शिव मंगल यादव एवं विकास जायसवाल सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
एसडीएम शशांक शेखर राय ने कहा है कि अवैध खनन स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद