फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two died and four injured in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two died and four injured in road accident
सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। जीप-डीसीएम की टक्कर में जीप सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जीप सवार लोग सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र भड़रिया चौराहा के रहनेवाले हैं।

यह हादसा शुक्रवार देर शाम बलरामपुर जनपद में कौआपुर चौराहे पर हुआ। भड़रिया चौराहा निवासी मदन (45) की माता का हाथ कुछ दिन पहले घर पर फिसलने के कारण टूट गया था। शुक्रवार को वह माता को इलाज दिलाने के लिए लखनऊ गए थे। उनके साथ पत्नी रेखा, बहन सविता, बहनोई दुर्गेश और भांजा सूरज भी लखनऊ गए थे। लखनऊ में निजी अस्पताल में जांच कराने पर चिकित्सकों ने उनकी माता को भर्ती कराने की सलाह दी। माता को भर्ती कराने के बाद सभी लोग जीप से भवानीगंज लौट रहे थे। अभी बलरामपुर जनपद के कौआपुर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आती बेकाबू डीसीएम से उनकी जीप में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दुर्गेश और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मदन, रेखा, सविता और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। मदन उसकी पत्नी रेखा, बहन सविता और भांजे सूरज की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर सभी को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed