फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two degrees less temperature... still troubling umas

Siddharthnagar News: दो डिग्री घटा तापमान... फिर भी उमस करती रही परेशान

Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two degrees less temperature... still troubling umas
सिद्धार्थनगर। मौसम की उठा-पटक के बीच तापमान में दो डिग्री कमी दर्ज की गई। इसके बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। दिनभर 18 से 20 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ लोगों को लू का अहसास कराती रही। हवाएं गर्म होने से शरीर झुलसने का अहसास होता रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही झुलसाने वाली तेज धूप चलती रही। गर्म हवाओं के कारण लोगों को सड़कों पर चलने में भी मुश्किल का सामना होता रहा। दिनभर पछुआ हवा चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के साथ घरों में भी उमस बरकरार रही। इससे लोग पूरे दिन पसीने से तरबतर होते रहे। तापमान घटने के बाद भी गर्मी अपने विकराल रूप में आ गई है, जिससे लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि मई में यह हाल है तो जून की गर्मी में परेशानी बढ़नी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed