फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested for stealing bike and selling it in Nepal

Siddharthnagar News: बाइक चोरी करके नेपाल में बेचने वाले दो पकड़े गए

Sat, 16 Sep 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing bike and selling it in Nepal
शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
विज्ञापन


एक के पास से चोरी की बाइक और नकदी, तो दूसरे के पास से चोरी का चार मोबाइल मिला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ पुलिस की टीम ने बाइक व मोबाइल की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य को अलग-अलग स्थानों से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त के कब्जे से एक बाइक, एक नंबर प्लेट, एक चाबी का गुच्छा, एक पेचकस, एक चाकू 34०० रुपये और दूसरे अभियुक्त के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


थानाध्यक्ष पंकज कुमार कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में बाइक व मोबाइल की चोरी हुई घटनाओं को पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। शनिवार को पुलिस बसंतपुर और परसा में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धता के आधार पर दो लोगों से पूछताछ की गई। एक की जांच में पाया गया कि जिस बाइक पर सवार है। वह चोरी की है। तलाशी में इसके पास से एक नंबर प्लेट, एक चाबी का गुच्छा, एक पेचकस, एक चाकू, 34०० रुपये बरामद हुआ। दूसरे की तलाशी में चार मोबाइल बरामद हुआ। जांच से जानकारी मिली कि चारों मोबाइल चोरी की है। पूछताछ में एक ने अपना नाम मेराज निवासी बेनीनगर थाना शोहरतगढ़, दूसरे ने अपना नाम मयंक वर्मा निवासी वार्ड नंंबर 10 बढ़नी थाना ढेबरुआ बताया। मेराज ने पूछताछ करने पर बताया कि घर के बाहर व सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करते हैं। बाइक का नंबर प्लेट बदल कर नेपाल में बेच देते हैं। जिससे अपना व अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। मयंक वर्मा ने पूछताछ में बताया कि चोरी करके सामनों को बेच कर, मिले धन से अपना व अपने परिवार के लोगों का जीविकोपार्जन करता है। उसने स्वीकार किया कि थाना कठेला समय माता क्षेत्र के ग्राम धोबहा और अन्य जगहों से मोबाइल चोरी की है। पूछताछ बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed