{"_id":"63f3ad865657e9e4b109814c","slug":"two-animal-died-siddharthnagar-news-c-7-1-60921-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: खंभे में उतरा करंट, दो छुट्टा पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: खंभे में उतरा करंट, दो छुट्टा पशुओं की मौत
Mon, 20 Feb 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा गांव में सोमवार शाम करीब 6 बजे खंभे में करंट उतरने के कारण दो छुट्टा पशुओं की झुलसने से मौत हो गई।
किसानों ने अपने खेत में फसलों का नुकसान कर रहे छुट्टा पशुओं को खेत से भगाया तो उनका झुंड तेजी से दौड़ने लगा। इसी बीच एक पशु पास में स्थित खंभे से टकराया। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में पशु आ गया। इसी दौरान दूसरा पशु भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इस हादसे की जानकारी दी तो आपूर्ति बंद की गई। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज राम मूरत सुमेध ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।