{"_id":"6a67c73824dc7789a005be48","slug":"two-and-a-half-years-later-millie-agawa-yuvati-primary-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161924-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पौने दो साल बाद मिली अगवा युवती, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पौने दो साल बाद मिली अगवा युवती, प्राथमिकी
Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
शोहतगढ़ का मामला, पिता ने तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट
शोहरतगढ़। 22 अक्टूबर 2024 में लापता युवती सोमवार को घर लौटी। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस उसका थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरिया निवासी राजकुमार पासवान पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
युवती के पिता के अनुसार तीन साल से युवती और राजकुमार पासवान के बीच प्रेम संबंध था। राजकुमार युवती को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर मुंबई भगा ले गया था। पिता का आरोप है कि युवती से उसने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। उनका एक बच्चा भी है। पुलिस ने किसी तरह उसकी लोकेशन ट्रेन की और आठ माह के बच्चे के साथ उसे वापस लेकर पहुंची।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर उसका थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरिया निवासी राजकुमार पासवान के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती को महिला आरक्षी संरक्षण में लेकर चिकित्सीय परीक्षण, न्यायालय के समक्ष बयान और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। चिकित्सीय परीक्षण, न्यायालय के समक्ष बयान के आधार पर धाराओं में वृद्धि संशोधन किया जाएगा।