फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two aes patient found

एईएस के दो संदिग्ध मरीज मिले

Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
two aes patient found
जिला अस्पताल के पीआईसीयू में मरीज देखते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एईएस के दो संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

- जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती हैं दोनों बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में दोनों बच्चे भर्ती हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला अस्पताल के पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) में तीन जुलाई को एईएस संदिग्ध दो बच्चे भर्ती किए थे। चार साल के पवन की तबीयत में सुधार है, जबकि ढाई साल की मांसी को चार दिन बाद भी होश नहीं आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उसकी मां पहले स्थानीय झोलाछाप से इलाज कराया था, गंभीर स्थिति होने पर वह बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आई। दोनों बच्चों के खून के सैंपल की जांच की जा रही है, जबकि एक बच्चा मई में एईएस की चपेट में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार बारिश होने के बाद दस से 20 दिन में जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस)/ एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के मरीज मिलने लगते हैं। इसके संक्रमण की चपेट में आने वाले बच्चों के जान का खतरा रहता है।
वर्ष 2021 में जिले में 31 बच्चे इंसेफेलाइटिस की चपेट में आए थे, जिनमें बीस बच्चों की तबीयत ठीक हो गई थी। गंभीर रूप से बीमार छह बच्चों को रेफर किया गया था, जबकि पांच की मौत हो गई थी।

एईएस के दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ऐसे मौसम में पानी को उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए, स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को पशुओं से दूर रखना चाहिए। पशु के शरीर में त्वचा पर लगी लीख में वायरस होते हैं, जिससे बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। बच्चा बीमार हो तो बिना समय बर्बाद किए ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए। सरकारी अस्पताल में पूरी तरह नि:शुल्क इलाज की सुविधा है।
- डॉ. शैलेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी पीईसीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed