{"_id":"63092162772de11796074363","slug":"tumour-of-5-kg-bring-out-from-abdomin-of-female-siddharthnagar-news-gkp448361365","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला के पेट से निकला पांच किलो का ट्यूमर, पेट में तेज दर्द और सूजन से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला के पेट से निकला पांच किलो का ट्यूमर, पेट में तेज दर्द और सूजन से थी परेशान
Sat, 27 Aug 2022 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:42 AM IST
सार
सीटी स्कैन में आशा देवी के पेट में ट्यूमर की जानकारी मिली। उनका वजन 45 किलोग्राम होने के कारण सर्जरी में जोखिम था। ऑपरेशन के बाद ट्यूमर का वजन पांच किलो निकला। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी करके ट्यूमर निकाला।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करके निकाला पांच किलो का ट्यूमर।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विस्तार
संयुक्त जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करके महिला के पेट से पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। वह पिछले कई महीने से परेशान थी। सर्जरी के बाद उसकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी के मुताबिक, महिला का वजन 45 किलोग्राम था। ऐसे में पांच किलोग्राम का ट्यूमर होना कोई सामान्य बात नहीं है। हालांकि, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
गोरखपुर जनपद के ग्राम और पोस्ट सिकरीगंज की 45 वर्षीय महिला पिछले कई माह से पेट में तेज दर्द और सूजन से परेशान थी। स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श और दवा लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। उनके परिजन ने 23 अगस्त को जिला अस्पताल में ले आए।
विज्ञापन
सीटी स्कैन में आशा देवी के पेट में ट्यूमर की जानकारी मिली। उनका वजन 45 किलोग्राम होने के कारण सर्जरी में जोखिम था। ऑपरेशन के बाद ट्यूमर का वजन पांच किलो निकला। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी करके ट्यूमर निकाला। टीम में सर्जन डॉ. ध्रुव कुमार चौधरी के साथ ही डॉ. एससी प्रसाद, डॉ. अमित नायक, स्टॉफ नर्स कमला वर्मा, रेनू भारती, ज्योति तिवारी, शालू मल्ल, सविता की भूमिका रही।