{"_id":"6adf957a02b83dd40b05f6a0","slug":"siddharthnagar-news-20-bed-warmer-ward-to-be-set-up-at-the-medical-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167127-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल काॅलेज में बनेगा 20 बेड का वार्मर वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल काॅलेज में बनेगा 20 बेड का वार्मर वार्ड
Mon, 26 Oct 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सर्दी के मौसम में ठंड से प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुराने अस्पताल भवन में 20 बेड का वार्मर रूम वार्ड बनाया जाएगा।
यहां इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच के बाद जरूरत के अनुसार भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
मौसम में गिरावट के साथ सर्दी, सांस संबंधी समस्याओं और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। वार्मर रूम में ठंड से प्रभावित मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखकर उपचार देने की योजना है। इससे उनकी स्थिति पर नजर रखने और समय से इलाज उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
सर्दी का अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में समय पर उपचार और शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना जरूरी होता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की इस पहल से ठंड से प्रभावित मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पुष्टि के बाद वार्ड में होंगे भर्ती : मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों की पहले जांच की जाएगी। चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरत के अनुसार ठंड से प्रभावित मरीजों को वार्मर रूम में भर्ती किया जाएगा। यहां उनकी स्थिति के अनुसार उपचार और निगरानी की व्यवस्था रहेगी।