{"_id":"666621d8443a7e4ac1002b54","slug":"truck-collides-with-tractor-trolley-no-casualties-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118823-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
Mon, 10 Jun 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र चंद्रदीप घाट-डुमरियागंज मार्ग स्थित मंगलपुरवा चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। उक्त चौराहे पर गौहनिया ताज निवासी नसीबुल्लाह की मंगलपुरवा चौराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर गिट्टी लदवा रहे थे। तभी डुमरियागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक का अगला टायर फट गया। थानाध्यक्ष भवानीगंज रामदेव ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। संवाद