फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trouble increased due to strong sunlight, chances of rain today

Siddharthnagar News: तेज धूप से बढ़ी परेशानी आज बारिश के आसार

Tue, 15 Jul 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trouble increased due to strong sunlight, chances of rain today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एक दिन पहले ही बारिश से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत मिली। मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम को एक बार काले बादल छा गए। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश हाेने का पूर्वानुमान है।
मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप खिल गई। दिन में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन सूर्य की तपिश से राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज धूप खिलने से पूरे दिन सड़क पर सन्नाटा रहा। जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से निकले। कूलर व पंखा भी विशेष राहत नहीं दे पा रही थी। गर्मी के कारण लोग ठंडी वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को बारिश हुई थी, लेकिन मंगलवार को उसका भी विशेष असर देखने को नहीं मिला। मंगलवार की शाम को भी पूरे दिन बादलों की आवाजाही होने लगी, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही थी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश होने की संभावना है। बादल छाने से तापमान में गिरावट आएगी। उमस से राहत मिलने का आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed