फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tricolor waved in the sky, the spirit of patriotism in the heart

Siddharthnagar News: आसमान में लहराया तिरंगा, दिल में देश भक्ति का जज्बा

Fri, 27 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved in the sky, the spirit of patriotism in the heart
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस पर परेड में सलामी लेते डीएम संजीव रंजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आसमान में लहराया तिरंगा, दिल में देश भक्ति का जज्बा
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जेल समेत सभी सरकारी भवनों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
- विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक प्रस्तुत कर मोहा लोगों का मन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। हाथों में तिरंगा, चेहरे पर स्टीकर लगाए बच्चों की टोली स्कूल गईं। देश भक्ति तराने गूंजे और भारत माता की जय, भारत के वीरों की जय के नारे लगाते हुए गांवों में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट व विकास भवन समेत सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गायन हुआ।
पुलिस लाइंस में हुए परेड का आयोजन किया गया। आठ टोलियों में 200 पुलिस व एसएसबी जवानों ने जोश भरे अंदाज में परेड किया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश के अनेक सेनानियों की कुर्बानी के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है और गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जिले में निरंतर विकास हो रहा है। इन्वेस्टर्स समिट में जिले में उद्यमियों की रुझान बढ़ी। जिले के दूसरी बार पीएम अवार्ड प्राप्त होगा। पर्यटन विकास भी हो रहा है। डीएम ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए। एसपी अमित कुमार आनंद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी जवानों ने गणतंत्र की शपथ ली और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एएसपी सिद्धार्थ, सीओ अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम उमाशंकर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ। तीन वर्ष बाद हमारा संविधान लागू हुआ, जिसे हम लोग गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, नाजिर कलेक्ट्रेट गिरीशचंद्र मिश्रा, ओएसडी पीके सिंह, एएसडीएम संत कुमार, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, जयशंकर प्रसाद मिश्र, हरिहर पाठक, प्रेम सागर चौधरी मौजूद रहे।
विकास भवन में सीडीओ जयेंद्र कुमार ने तिरंगा फहराया। भारत को पूरे विश्व में मजबूत राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। इस दौरान डीडीओ शेषमणि सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीपीआरओ आदर्श मौजूद रहे। न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने तिरंगा फहराया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ता एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मूल कर्तव्यों के अनुपालन की शपथ दिलाई। इस दौरान पौधरोपण भी हुआ। नौगढ़ तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने ध्वजा रोहण किया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। उसके बाद एनसीसी, एनएसएस सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, बीएसए कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर सहित अन्य कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया।
संयुक्त जिला अस्पताल में प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने मरीजों में फल वितरित किया, जबकि रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
----------------
रिहा किए गए कैदी
जिला कारागार में गणतंत्र दिवस पर अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने तिरंगा फहराया। साथ ही राष्ट्रगान के बाद संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अंबेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के रामडीह सराय गांव निवासी बंदी उमेश को रिहा किया गया। उसे समय पूर्व रिहाई स्थाई नीति के तहत 18 वर्ष सजा के दौरान आचरण संतोषजनक पाए जाने पर कारागार मुख्यालय से मिले आदेश के बाद रिहा किया गया। जेल में कार्यरत कारापाल राजेश कुमार पांडेय द्वितीय एवं उप कारापाल प्रदीप कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड मेडल) प्रदान किया गया।

---------------
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शहर के विभिन्न स्कूलों में तिरंगा फहराने के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। केंद्रीय विद्यालय में सांसद जगदंबिका पाल ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य अश्वनी राय ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद जगदंबिका पाल व आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, आरएसएस के नगर प्रचारक अभय, सत्येंद्र द्विवेदी, मदन मोहन सिंह, शंभूनाथ गुप्ता, ओंकार नाथ पांडेय उपस्थित रहे। सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स, सिद्धार्थ पब्लिक व सिटी पब्लिक स्कूल में भी तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed