{"_id":"65dcec81f1d7754965093907","slug":"transformers-blocking-the-road-on-narrow-khajuria-road-risk-of-accident-also-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-113438-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सकरे खजुरिया रोड पर राह रोक रहे ट्रांसफाॅर्मर, हादसे का भी जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सकरे खजुरिया रोड पर राह रोक रहे ट्रांसफाॅर्मर, हादसे का भी जोखिम
Tue, 27 Feb 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अतिक्रमण से सकरा हो चुके शहर के खजुरिया रोड किनारे लगे बिजली ट्रांसफाॅर्मर, झुके पाेल व लटकते जर्जर तार लोगों के लिए घातक साबित हो रहे है। सोमवार दोपहर खजुरिया मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार दिनेश यादव पुराने सिनेमा हाल के पास सड़क के गड्ढे व कार से बचने के चक्कर में बिजली ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गए। हालांकि बाइक की गति धीमी होने और ब्रेक लगाने से वह हादसे बच गए। वह सड़क किनारे खुले में रखे बिजली ट्रांसफाॅर्मर को हटाने नहीं और सुरक्षित नहीं रखने के लिए नगर पालिका व बिजली निगम को कोसते दिखे।
शहर की सबसे व्यस्त सड़क खजुरिया मार्ग से ही बाजार समेत कई मोहल्ले के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग से ही लोग कलक्ट्रेट, विकास भवन, न्यायालय, तहसील, जिला पंचायत व सदर थाने आते और जाते है। इस सड़क का चौड़ीकरण, मरम्मत व किनारे नाले का निर्माण अभी प्रस्तावित है। लेकिन अतिक्रमण के चलते सकरी हो चुकी इस सड़क के किनारे लगे बिजली ट्रांसफाॅर्मर व झुके पाेल वाहन चालकों के लिए घातक हो चुके है। वहीं सड़क किनारे लगे इन खंभों पर दौड़ रहे जर्जर बिजली तार के टूटकर गिरने की आशंका से मोहल्ले के लोग हर समय सहमे रहते है। स्थानीय निवासी परवेज का कहना है कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मर व पोल वाहन चालकों की राह रोक देते है। मरम्मत व चौड़ीकरण के पहले सड़क किनारे से बिजली ट्रांसफाॅर्मर व पोल हटाने के साथ ही जर्जर तार भी बदले जाने चाहिए। ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
गड्ढे के बगल में लगा ट्रांसफार्मर
खजुरिया मार्ग पर बाएं तरफ लगा बिजली ट्रांसफार्मर बहुत ही घातक हो सकता है। यहां एक तरफ सड़क है तो दूसरी तरफ गड्ढा, जिसमें पानी भरा है। जिससे वाहन चालकों के ट्रांसफार्मर से टकराने के साथ ही गड्ढे में अधिक पानी भरने से शाॅर्ट सर्किट होकर आग लगने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
लोहिया भवन के गेट पर लगा ट्रांसफाॅर्मर घातक
शहर में स्थित लोहिया कला भवन के गेट के पास लगा बिजली ट्रांसफाॅर्मर यहां से गुजरने वालों के लिए बहुत ही घातक है। गेट से सटे होने के कारण यहां वाहन मोड़ने के दौरान हर समय हादसे का डर रहता है। जबकि लोहिया कला भवन में अक्सर बड़े सांस्कृतिक व राजनीतिक आयोजन होते है।
चौड़ीकरण के बाद भी नहीं हटा बिजली ट्रांसफाॅर्मर
शहर के मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के बाद भी बैंक के सामने लगा बिजली ट्रांसफाॅर्मर नहीं हटा है। जिससे यहां सड़क सकरी हो गई है और वाहन चालकों की राह रोकते है। यहां से ही राज्यकर विभाग व सहकारी बैंक जाने वाले मोड़ पर मुड़ने के दौरान अक्सर जाम लग जाता है। जिसमें फंसने से वाहन चालक को घंटों झेलना पड़ता है।
जर्जर लटकते बिजली तारों से खतरा
खजुरिया रोड पर लटकते जर्जर बिजली तारों के मकड़जाल से मोहल्ले के लोगों की सांस हर समय अटकी रहती है। मोहल्लावासी कलीम कहते है कि सड़क पर गुजरने के दौरान ऊपर देखने पर डर लगने लगता है। जर्जर बिजली तारों के कभी भी टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है।
शहर के मुख्य मार्ग व खजुरिया रोड किनारे बिजली खंभे व ट्रांसफाॅर्मर हटाने के लिए नगर पालिका की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है, जब पत्र मिलेगा तो सर्वे कर इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। नगर पालिका की तरफ से धन उपलब्ध कराने के बाद इसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता बिजली
बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके सड़क के किनारे के खंभे और बिजली ट्रांसफाॅर्मर हटाए जाएंगे। जल्द ही ज्वाइंट सर्वे के लिए पत्र भेजा जाएगा।
-विंध्याचल गुप्ता, ईओ, नगर पालिका