फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Train and bus facility available on Makar Sankranti

Siddharthnagar News: मकर संक्रांति पर ट्रेन और बसों की मिली सुविधा

Fri, 13 Jan 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Train and bus facility available on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर ट्रेन और बसों की मिली सुविधा
विज्ञापन

माघ मेला के लिए संचालित होंगी रोडवेज की 35 बसें और दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
जिले के विभिन्न स्थानों से यात्री प्रयागराज के लिए कर सकेंगे सकुशल यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रयागराज में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से ट्रेन और रोडवेज बसों का संचालन हुआ है। इससे श्रद्धालु यात्रियों को स्नान और मेला में शामिल होकर वापस घर लौटने में सुविधा होगी। साथ ही रेलवे की तरफ से गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जाने वालों के लिए भी प्रतिदिन दो जोड़ी ट्रेन की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मकर संक्रांति पर जिले से प्रति वर्ष कई श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान, पूजन कर मेला देखने जाते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुछ श्रद्धालु निजी वाहन से प्रयागराज की यात्रा करते हैं अथवा कई लोग मिलकर बस बुक करते हैं। परिवहन निगम की तरफ से सिद्धार्थनगर डिपो की 43 बसों के बेड़े में 35 को प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

इन बसों को जिले के बांसी, शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज व बढ़नी समेत अलग-अलग स्थानों से प्रयागराज तक यात्रा करने की सुविधा होगी। इसके अलावा रेलवे की तरफ से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले के बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, उसका स्टेशनों से प्रयागराज तक यात्रा करने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। तुलसियापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी रेलवे स्टेशन से 13 से 16 जनवरी तक चार दिनों के लिए एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। रेलवे के इस निर्णय पर क्षेत्र के अजय वरुण, सुरेंद्र चौहान, आनंद प्रताप सिंह, रामू गुप्ता, रामदेव, प्रदीप अग्रहरि, सत्यराम गुप्ता ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम जगदीश का कहना है कि मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की 35 बसें संचालित की गई हैं। यात्रियों की तादाद एवं जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई और घटाई जा सकती है।

----------------
16 तक संचालित होगी मेला स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05025 गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित मेला स्पेशल गाड़ी 16 जनवरी तक गोरखपुर से 19.10 बजे रवाना होकर सभी स्टेशनों व हाल्ट स्टेशनों पर रुकते हुए रात 23.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इसी प्रकार गोरखपुर जाने वाली 05026 बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 14 से 17 जनवरी तक बढ़नी से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर गोरखपुर 9.45 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 व एसएलआर के दो कोचों सहित 12 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed