{"_id":"65a5a529347e25f65b09093e","slug":"traffic-of-heavy-vehicles-closed-on-bansi-basti-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-11488-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांसी-बस्ती मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांसी-बस्ती मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद
Tue, 16 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बांसी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बांसी से बस्ती जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन दो दिनों से बंद है। कार्यक्रम के दिन 22 जनवरी तक होने वाले रूट डायवर्जन के तहत ट्रक व बस चालकों को रोकने के लिए पेट्रोल पंप तिराहे के निकट माधव पार्क पर बैरिकेडिंग की गई है। गमीमत रहा कि पहले दिन जाम की नौबत नहीं आई।
बस्ती होते हुए अयोध्या जाने वाले पैदल एवं छोटे वाहन चालकों के सहुलियत एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है। बैरिकेटिंग स्थल पर तैनात पुलिस जवान भारी वाहनों को बस्ती की तरफ जाने से रोक रहे हैं। लखनऊ या उससे आगे जाने वाले भारी वाहनों को बांसी पेट्रोल पंप तिराहे से रोडवेज चौराहा होते हुए डुमरियागंज रोड पर भेज दिया जा रहा है। यह वाहन डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जा रहे हैं। संवाद