Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traffic congestion brings the town to a standstill; commuters and patients face hardship.

Siddharthnagar News: जाम से थम रही कस्बे की रफ्तार, राहगीर और मरीज परेशान

Thu, 12 Nov 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic congestion brings the town to a standstill; commuters and patients face hardship.
डुमरियागंज के मंदिर चौराहे पर लगा हुआ जाम। संवाद
मंदिर और बैदोलह चौराहे पर दिनभर लग रही वाहनों की कतार, मुख्य बाजार से प्रमुख मार्गों तक आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

डुमरियागंज। कस्बे में जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजाना की मुसीबत बन गई है। मंदिर चौराहा और बैदोलह चौराहे पर दिनभर वाहनों की कतार लगी रहती है। मुख्य बाजार से लेकर प्रमुख मार्गों तक जाम के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे व्यापारी, नौकरीपेशा लोग और मरीज भी प्रभावित हो रहे हैं।
सुबह से शाम तक कस्बे की सड़कों पर वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहन और ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या के कारण रास्ते संकरे हो जाते हैं। चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है। कई बार लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

जाम का सबसे अधिक असर मरीजों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। भीड़ के कारण एंबुलेंस को भी रास्ता निकालने में परेशानी होती है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को समय से कार्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है। व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक बाजार आने से कतराते हैं, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाने, वाहनों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था करने और प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रण के इंतजाम दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed