{"_id":"6af605171897cb843b072956","slug":"46-magnitude-earthquake-in-nepal-tremors-felt-as-far-as-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168003-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 4.6 तीव्रता का भूकंप, भारत तक महसूस हुए झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 4.6 तीव्रता का भूकंप, भारत तक महसूस हुए झटके
विज्ञापन
खुनुवां। पड़ोसी देश नेपाल के पूर्वी हिस्से में बृहस्पतिवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 4:45 बजे आए भूकंप के झटके ताप्लेजुंग समेत पूर्वी नेपाल के कई जिलों में महसूस किए गए।
भारत के सीमावर्ती इलाकों के अलावा भूटान और चीन के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस किए जाने की सूचना है। हालांकि, अब तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह अचानक धरती में कंपन होने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक झटके महसूस होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र नेपाल के ताप्लेजुंग जिले में लेलेप क्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर उत्तर में था। संबंधित क्षेत्रों में भूकंप से संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।