{"_id":"6af6048aa46704c7d20baefc","slug":"additional-director-of-health-conducted-a-surprise-inspection-of-the-joint-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-168062-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अपर निदेशक स्वास्थ्य ने संयुक्त चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अपर निदेशक स्वास्थ्य ने संयुक्त चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
पचास शैय्या अस्पताल बांसी का निरीक्षण करते अपर निदेशक स्वास्थ्य। स्रोत विज्ञप्ति
50 शैय्यायुक्त अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड और जांच केंद्रों तक की परखी व्यवस्था, मरीजों से लिया फीडबैक
बांसी। 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी में अव्यवस्थाओं की शिकायतों को शासन स्तर पर संज्ञान में लेने के बाद बृहस्पतिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य, बस्ती मंडल डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अपर निदेशक ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, इमरजेंसी और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। ओपीडी में चिकित्सकों से मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार और व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए दवाओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद अस्पताल के सभागार में सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे, सीएमएस डॉ. उजैर अतहर और शिकायतकर्ता प्रभास्कर राय के साथ बैठक हुई। इसमें शासन को भेजे गए शिकायती पत्र में उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा की गई। अपर निदेशक ने शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आरओ पेयजल की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि पेयजल के स्थानों पर स्पष्ट स्टीकर लगाए जाएं, ताकि मरीजों और तीमारदारों को पानी के लिए भटकना न पड़े। जनरेटर संचालन के लिए डीजल की उपलब्धता की समस्या पर भी वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने को कहा।