फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tractor-trolley passes over bike rider, death

Siddharthnagar News: बाइक सवार के ऊपर से गुजरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मौत

Sat, 03 Feb 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley passes over bike rider, death
बांसी क्षेत्र के सोनखर में हादसा करने वाली ट्रैक्टर
बांसी/शोहरतगढ़। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित सोनखर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात लगभग 12 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल कर निकल गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहुरिया निवासी राम कुमार उर्फ श्रीराम (30) पुत्र जयराम हलवाई का कार्य करता है। वह शादी विवाह आदि कार्यक्रम में खाना बनाता था। शुक्रवार को दिन में 12 बजे बाइक लेकर घर से निकलकर बांसी में किसी शादी विवाह में खाना बनाने गया था। रात लगभग 12 बजे बांसी से घर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही बांसी से सोनखर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था तभी मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर मारते हुए ऊपर से गुजर गई। इस हादसे को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल बांसी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बांसी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

खुरहुरिया गांव निवासी श्रीराम की 20 साल के उम्र में ही उसके पिता का स्वर्गवास हो गया था। श्रीराम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इसकी दो बड़ी बहन शीला, सुशीला की शादी पहले हो चुकी थी। श्रीराम के एक पुत्र आकाश (10) एक पुत्री पूजा (4) है। वह दिल्ली में भी एक होटल पर हलवाई का कार्य करता था। चार पांच महीने से गांव पर था। यहां पर शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाता था। शुक्रवार को बांसी के एक मैरिज हाल में खाना बनाने गया था।

देर रात घर लौटते समय सोनखर के पास सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सुनकर पत्नी इलाइची देवी, माता आशा बदहवास हो गई और दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। गांव के लोग इस हादसे से सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम छा गया। आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले थे। शाम तक युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed