{"_id":"60674ea58ebc3e59176b830c","slug":"tractor-trolley-destroyed-by-fire-siddharthnagar-news-gkp390582249","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, जलकर नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर नष्ट
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पलिया निधि गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्हिया। जोगिया थानाक्षेत्र के पलिया निधि गांव के पूरब सिवान में ट्रैक्टर में आग लग गई और ट्रैक्टर-ट्राली जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
क्षेत्र के कपिया राजत गांव निवासी भवनाथ शुक्ल का ट्रैक्टर पलिया निधि गांव के सिवान में गेहूं के डंठल से भूसा बना रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर में आग लग गई। आग देखकर चालक सहित अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। देखते देखते आग भयंकर रूप ले लिया। आग के भयंकर रूप को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को फोनकर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझाने में देर होती तो खेतों में खड़ी फसल में आग लगने की संभावना थी। एसओ जोगिया पंकज पांडेय ने बताया घटनास्थल पहुंचकर आग लगने कारण का जायजा लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह से जल गई थी।