{"_id":"65fea1a0ba3639f7f1058830","slug":"town-struggles-with-traffic-jam-traders-worried-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114821-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जाम से जूझता है कस्बा, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जाम से जूझता है कस्बा, व्यापारी परेशान
Sat, 23 Mar 2024 03:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे की बाजार की सूरत अतिक्रमण के चलते इस कदर बिगड़ गई है कि लोगों का चलना दूभर हो चुका है। सनई से शोहरतगढ़ की तरफ जाने वाले और बढ़नी से सनई की तरफ जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
कस्बे में नियम-कानून को दरकिनार कर ठेले, रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोग व टैक्सी चालक मनमाने तरीके से चौराहे पर अपना सिक्का जमाए हुए हैं। हालत यह हो गई है कि मुख्य हाईवे सड़क, आधी अतिक्रमण करने से सड़क गायब हो गई है और पटरियों का तो कोई मतलब ही नहीं रह गया। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। इसके चलते अतिक्रमणकारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शोहरतगढ़ कस्बे में लगभग एक किलोमीटर एनएच-730 हाईवे मार्ग पड़ता है। प्रतिदिन हजारों भारी वाहन आवाजाही करते हैं। सनई, मुख्यालय, आनंदनगर, गोरखपुर और बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा आदि प्रमुख स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों का यह प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा काफी संख्या में भारी वाहन और आसपास क्षेत्रीय लोग भी अपने छोटे बड़े वाहनों के जरिए मार्ग से होकर गुजरते हैं। जैसे ही वे शोहरतगढ़ में पहुंचते है। तो सड़क के किनारे अतिक्रमण व आड़ा तिरक्षा वाहन खड़ा होने की वजह से गुजरने वाली रोडवेज बस, भारी वाहन व निजी वाहनों को दिक्कत होती है। इससे कभी-कभी घंटों जाम लग जाता है। सड़क के दोनों ओर ठेला व रेहड़ी पटरी वाले बेतरतीब ढंग से अपना डेरा जमाए हुए हैं।
टैक्सी वालों पर तो जैसे कोई अंकुश ही नहीं है, जहां जिसका मन किया सड़क के किनारों पर पार्किंग बना लिया है। पक्के दुकानदार भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। अपनी दुकानों के सामने इस हद तक अतिक्रमण कर लिया है कि सड़क की पटरी लगभग खत्म हो चुकी है। हालात यह हो गई है कि कस्बे की चौड़ी सड़कें आधी रह गई हैं और उसी से होकर लोग आवागमन करने को मजबूर होते हैं। कस्बे में एक डिग्री कॉलेज, दो इंटर कॉलेज व चार पब्लिक स्कूल होने के नाते स्कूल आने-जाने के समय ट्रैफिक की हालत और भी खराब हो जाती है। इसको लेकर शोहरतगढ़ के व्यापारियों ने शोहरतगढ़ जाम की समस्या से उच्याधिकारियों से अवगत कराया। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के अवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। लेकिन, हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे की हाईवे सड़क से लेकर हर गली व बाजार की सड़कें पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं। हालत यह हो गई है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसके बावजूद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
आदर्श श्रीवास्तव, निवासी शोहरतगढ़
शोहरतगढ़ कस्बे में अतिक्रमण होने की वजह से बड़ी समस्या बनी हुई है। सड़क की दोनों पटरी पर ठेले और रेहड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है। टैक्सी चालक भी मनमानी करते हैं। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शैलेंद्र कौशल, निवासी शोहरतगढ़
शोहरतगढ़ कस्बे में अतिक्रमण होने की वजह से जाम से लोगों को जूझने की जानकारी मिली है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को हटवाया जाएगा।
कर्मेंद्र कुमार, एसडीएम शोहरतगढ़