फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Torture of summer: Temperature reached close to 44 degree, day or night, no peace found

गर्मी का सितम : 44 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, दिन हो या रात, नहीं मिला चैन

Thu, 15 Jun 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Torture of summer: Temperature reached close to 44 degree, day or night, no peace found
शहर में तपती धूप में दुपट्टे से सिर को ढक कर घर से निकली युवतियां। संवाद
सिद्धार्थनगर। तेज धूप और राजस्थान की रेतों से आई पछुआ हवा के झोकों ने बुधवार को तापमान को और चढ़ा दिया। इस सीजन पर पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बदले मौसम के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इससे दिन और रात में लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.8 एवं न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस था। दिन व रात के तापमान में वृद्धि हुई, जबकि कहीं कहीं बादल होने से आर्द्रता का स्तर भी 66 प्रतिशत रहा। करीब 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवा के कारण लू की लपट लगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग में सिद्धार्थनगर जिले का पुराना रिकॉर्ड नहीं है, इस कारण यह बताना संभव नहीं है कि कितने वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है, जबकि गोरखपुर के सामान्य तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस से तुलना की जाए तो अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है, जबकि सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक होता है तो लू की स्थिति होती है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। वहां बारिश होगी तो ठंडी हवा आएगी तो ठंड कुछ कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed