फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Toppers wish to join administrative service and serve the nation and society

Siddharthnagar News: टॉपरों की इच्छा, प्रशासनिक सेवा में जाकर करेंगे देश और समाजसेवा

Fri, 24 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Toppers wish to join administrative service and serve the nation and society
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करते हुए जिला और प्रदेश टॉपर में स्थान बनाने वाले हर बच्चों में पढ़ाई और आगे किस सेवा में जाना है, इसलिए मन बना चुके हैं और उसी के अनुसार वह आगे की तैयारी करेंगे। इसमें अधिकांश प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई तो वहीं, कुछ बच्चों में डॉक्टरी और बैंकिंग क्षेत्र में जाकर समाज और देश के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं, मेधावियों का लक्ष्य कौन किस क्षेत्र में जाने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन

---
बैंकिंग सेवा में जाने का है सपना, करेंगे तैयारी
96.83 प्राप्त करके प्रदेश टॉपर में छठवां और जनपद टॉपर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा पांडेय का सपना बैंकिंग क्षेत्र में जाने और ऊंचा मुकाम हासिल करने का है। रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा पांडेय पुत्री कृष्ण नाथ पांडेय इटवा थाना क्षेत्र के पचहरी की निवासी हैं। वह पिता के साथ ही जनपद मुख्यालय के इंदिरानगर में रहती हैं। श्रद्धा ने बताया कि इससे पहले वह शिशु मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर रही थीं। अब विद्यामंदिर में हैं। उन्होंने कहा कि बहुत खुश हैं कि उन्हें प्रदेश में स्थान मिला है। अब बैंकिंग क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी करेंगी। उनका सपना बैंकिंग सेवा में बड़े पद पर जाने का है। बिटिया की इस उपलब्धि से परिवार के लोग बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

---
सिविल सेवा में जाकर करेंगी देश सेवा
96.67 अंक प्राप्त करके प्रदेश टॉपर में सातवां और जनपद टॉपर में दूसरा स्थान हालिस करने वाली आस्था का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के भैंसठ गांव निवासी धर्मेंद्र ओझा जनपद मुख्यालय के साड़ी में रहकर एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। श्रद्धा किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं, लेकिन बातचीत में उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और विद्यालय व परिवार के सपोर्ट से यह मुकाम हासिल हुआ है। आगे और बेहतर करने की कोशिश है। इंजीनियरिंग करके सिविल सेवा में जाने का सपना है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वह पूरी उर्जा से पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जोहरा का आईएएस बनने का है सपना
शाहपुर। प्रतिभा सिर्फ शहरों में ही नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भरपूर होती है। इसको एक बार फिर साबित करके दिखाया है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनगव बरई (डुमरियागंज ) स्थित खैर टेक्निकल इंटर काॅलेज की हाईस्कूल की छात्रा जोहरा फातिमा ने उसने हाईस्कूल में 527 अकं 95.33 प्रतिशत अंक लाकर जिले की टाप टेन की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसका आईएएस बनकर देश की सेवा करने की दिली तमन्ना (लक्ष्य) है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम फततेपुर (वासा दरगाह) निवासी जाहिद अली की पाचं बेटियों में सबसे छोटी बेटी जोहरा फातिमा प्रति दिन 12-14 घंटे पढ़ाई करती थी। उसकी पढ़ाई में उसकी मां रूही, तबस्सुम पूरा सहयोग करती थी। जोहरा के एक सबसे बड़ा भाई और चार बहने हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उसका देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा आईएएस बनने का है, जिसके लिए उसने तैयारी शुरू कर दी है।
---
डॉ. बनना सपना, हर घंटे करती थीं पांच घंट पढ़ाई
बांसी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका रौनियार सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर काॅलेज बांसी की छात्रा है और 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसके पिता का देहांत हो चुका है, माता सफाईकर्मी है। इसने बहुत ही गरीबी में पढ़ाई कर यह स्थान प्राप्त किया है। अंशिका ने बताया कि वह स्कूल से घर जाने के बाद प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी, वह डाॅक्टर बनकर समाज और गरीबों की सेवा करना चाहती है। इसने आगे की पढ़ाई के लिए सरकार से मदद की मांग की है।
---
आईएएस बनना है अमन का सपना
इंटरमीडिएट में 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के छात्र अमन यादव नगर सटे महनगा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि उनका सपना सिविल सेवा में जाने का है। इंटरमीडिएट के बाद से ही स्नातक की पढ़ाई के साथ ही सिविल सेवा की तैयारी करेंगे। वह प्रशासनिक सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करेंगे। इसके लिए वह पूरे मनोयोग से तैयार करेंगे।
---
बिस्कोहर के मेधावियों ने लहराया परचम
बिस्कोहर । यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में बिस्कोहर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। छेदीलाल इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद हाशिम ने हाईस्कूल में 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉप-5 रैंक में जगह बनाई है। मोहम्मद हाशिम की इस उपलब्धि पर उनके दादा अली हसन, दादी नूरजहां, पिता गुलाम अहमद और माता अतिया ने खुशी जाहिर की है। हाशिम ने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि वह स्कूल के अलावा रात 12 बजे तक और सुबह 6 से 10 बजे तक नियमित पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। दूसरी ओर, इंटरमीडिएट की मेधावी श्रेया श्रीवास्तव के घर भी जश्न का माहौल है। पिता राकेश कुमार श्रीवास्तव और माता मीनाक्षी श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर बेटी का मुंह मीठा कराया। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ अपने शिक्षकों आकाश मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, शिवा पांडेय, अमित त्रिपाठी और मोहम्मद इस्लाम को दिया है। दोनों मेधावियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

---
इटवा के होनहारों ने बढ़ाया मान
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने टाॅप टेन में स्थान लाकर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है। रईस अहमद इंटर काॅलेज इटवा के आकाश यादव निवासी मधुकरपुर ने 91 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इनके पिता रामदीन यादव गल्ले की दुकान पर मजदूरी करते हैं। आकाश प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। विद्यालय के दूसरे छात्र गनवरिया पूरब निवासी विष्णु दूबे ने 89.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनके पिता इटवा कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। विष्णु दूबे बड़े होकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। सर्वोदय इंटर काॅलेज डोकम अमया की छात्रा भलुहिया निवासी श्रेया श्रीवास्तव ने 90.80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है। इनके पिता राकेश कुमार श्रीवास्तव पशुपालन विभाग में नौकरी करते हैं। इनका चिकित्सक बनकर गरीबों की सेवा करने का मन है। जेपी मिश्रा इंटर काॅलेज मदवा की छात्रा संध्या भारती निवासी धंधरा ने 90 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। यह बड़ी होकर चिकित्सक बनना चाहती हैं।सीजेआईसी चांद गंज टेऊवा ग्रांट के छात्र फरहान खान पुत्र इश्तियाक अहमद खान निवासी मटेहना ने 89.60 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह बड़े होकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed