फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Post mortem of girl removed from grave in Siddharthnagar

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में कब्र से युवती का शव निकाल हुआ पोस्टमार्टम, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 02 Aug 2022 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 10:17 AM IST
सार

परिजनों ने जून में बस्ती के एक गांव में युवती का विवाह कर दिया। इन दिनों युवती मायके आई हुई थी और 29 जुलाई को उसकी संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। और मायके वालों ने दफना दिया।

विज्ञापन
Post mortem of girl removed from grave in Siddharthnagar
बढ़नी के कल्लनडिहवा में शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र की बढ़नी नगर पंचायत के कल्लनडिहवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवती की कब्र में दफनाई गई लाश को सोमवार को बाहर निकाला गया। सडीएम व सीओ सहित तीन थाने की पुलिस की मौजूदगी में शव निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात में शव को दफनाया गया था।

विज्ञापन


ढेबरुआ पुलिस को बढ़नी नगर पंचायत के चौकीदार से सूचना मिली कि बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात कल्लनडिहवा की रहने वाली रुबी खातून (18) पुत्री शेरजहां उर्फ बुद्धन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए लाश को दफना दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने डीएम से अनुमति लेकर कब्र से शव निकलवाने सोमवार को कल्लनडिहवा स्थित कब्रिस्तान पहुंची। शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में शव निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए लाश को दफना दिया था, जिससे मामला संदिग्ध लगा। मौत का कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विवाहित थी युवती

पुलिस के अनुसार, लगभग दो माह पूर्व युवती क्षेत्र के ही एक गांव के युवक के साथ अपने घर से चली गई थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर, परिजनों ने जून में बस्ती के एक गांव में युवती का विवाह कर दिया। इन दिनों युवती मायके आई हुई थी और 29 जुलाई को उसकी संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई और मायके वालों ने दफना दिया। फिलहाल उसकी ससुराल पक्ष के लोग सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed