फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Today your turn is ready

आज आपकी बारी, तैयार हैं न

Tue, 28 Nov 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Today your turn is ready
निकाय चुनाव
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव सकुशल कराने की सभी तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गई। जिले के छह निकाय क्षेत्रों के 151 बूथों के लिए कलेक्ट्रेट व संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियों को सभी साजो-सामान के साथ रवाना किया। देर शाम तक सभी दलों ने अपने बूथों पर आमद दर्ज करा दी थी। सुरक्षा बलों ने भी मुस्तैदी से कमान संभाल ली थी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। निष्पक्ष
विज्ञापन

और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी मतदान कार्मिकों को कड़ी हिदायत दी गई है। डीएम-एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी खुद कई बूथों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर नगर पालिका व उसका बाजार नगर पंचायत में मतदान कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान कार्मिकों के जुटने का क्रम मंगलवार की सुबह शुरू हो गया था। वार्ड वार बने अलग-अलग काउंटरों पर उपस्थित होकर कर्मचारियों ने मतदान सामग्री हासिल की। एक-एक सामानों का मिलान किया। इसके बाद अपने दल के साथ वाहन पर सवार होकर बूथ के लिए रवाना हो गए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ और अपराह्न दो बजे तक अधिकांश दल बूथ की ओर बढ़ चुके थे। देर शाम 6 बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग दलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। प्रत्येक क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने खुद भ्रमण कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी/शोहरतगढ़। निकायों में मतदान कराने के लिए स्थानीय तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिले की सबसे बड़ी नगर निकाय नगर पालिका परिषद बांसी के अध्यक्ष व 25 सभासदों पदों के चुनाव के लिए सभी बूथों पर मंगलवार की दोपहर तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी थीं। नगर में कुल 42 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के पुख्ता इंतजाम किया है। उधर, शोहरतगढ़ तहसील परिसर से शोहरतगढ़ नगर पंचायत के 10 व बढ़नी नगर पंचायत के 12 बूथों के लिए मतदान दलों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया।

डुमरियागंज। नगर पंचायत में मतदान के लिए कुल 32 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान कराने के लिए तहसील परिसर से पहली पार्टी सुबह करीब 11 बजे रवाना हुई और अंतिम पार्टी दोपहर करीब डेढ़ बजे रवाना हुई। तहसील परिसर में बने वार्ड वार काउंटर से सामग्री देकर पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी के दौरान एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, बीईओ चंद्रभूषण पांडेय और सीओ सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed