{"_id":"58b30dbc4f1c1bbc56830cf4","slug":"today-s-test-do-plenty-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज है इम्तिहान, खूब करो मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज है इम्तिहान, खूब करो मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम सूर्यपाल गंगवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उठिए और तैयार हो जाइए। अपने इलाके के पांच वर्षों का भविष्य चुनने का समय आ गया है। उद्योग चाहिए, रोजगार चाहिए, अच्छी शिक्षा, सुरक्षा, अच्छी सड़क और बिजली-पानी चाहिए तो फैसला आज ही करना होगा। यह इम्तिहान की घड़ी है। न सिर्फ चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों के, बल्कि जिले के हर उस व्यक्ति के लिए जिन्हें मतदाता होने का गौरव मिला है। बुद्ध भूमि की तकदीर अब आपके हाथों में है। पिछली दफा पूरे जिले में महज 52 फीसदी मतदान हुआ था। 48 फीसदी लोग वोट देने घरों से बाहर ही नहीं आए। उनके नकारात्मक रूख का असर पिछले पांच साल तक आप झेल चुके हैं। अब फैसला आपको करना है, फिर वही इतिहास दोहराएंगे या नई इबारत गढ़ेंगे। तस्वीर में बदलाव चाहते हैं, विकास चाहते हैं या फिर अच्छी सरकार चाहते हैं तो सिर्फ आज मौका है।
ध्यान रहे इस बार चूके तो पांच साल तक उबरने का मौका नहीं मिलेगा। किसी से डरने, घबराने की भी जरूरत नहीं है। हर कदम पर सुरक्षाकर्मी आपको महफूज करने के लिए मुस्तैद हैं। आलस्य छोड़िए, मिथक तोड़िए। घरों से बाहर निकलिए और लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनिए। अपनी मर्जी की सरकार चुनिए। अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और वोट का प्रतिशत बढ़ाएं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि सकुशल मतदान कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। बूथों पर मतदाताओं को कहीं भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सारे काम छोड़कर आज सबसे पहले मतदान में हिस्सा लें। आप मतदान करेंगे तो अच्छा प्रतिनिधि मिलेगा और अच्छी सरकार बनेगी, जो आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। पांच सालों का भविष्य चुनने का यही सही मौका है।