फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Today it will be cloudy, there will be no rain

Siddharthnagar News: आज छाए रहेंगे बादल, नहीं होगी बारिश

Wed, 13 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Today it will be cloudy, there will be no rain
सिद्धार्थनगर। जिले के लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। इसका कारण जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में रोजाना वृद्धि होना है। वहीं मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि बुधवार को हल्का बादल छाया रहेगा, लेकिन बारिश नहीं होगी। अगर बादल आसमान में छाए रहेंगे तो तापमान में बदलाव हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तापमान चार पांच दिनों तक ऐसे ही बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

वहीं तापमान की बात करें तो सोमवार को न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 17.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री बढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से धूप निकलने के बावजूद जो लोग पछुआ हवा के कारण दिन में गर्म कपड़े पहन के निकल रहे थे। लेकिन लगातार तापमान बढ़ने से उन्होंने उतार दिए। हालांकि शाम 5 बजे से अभी भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। होली का त्यौहार नजदीक होने के कारण बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। सुबह के समय सैर के लिए नहीं निकलने वाले लोग अब पार्काें और आसपास के मैदानों में टहलने जा रहे हैं। पारा बढ़ने से बच्चे भी सुबह सुबह खेल के मैदारों में मौजमस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed