फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Today is the first Monday of Sawan, a fair of devotees will be held in pagodas

Siddharthnagar News: सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में लगेगा भक्तों का मेला

Mon, 10 Jul 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Today is the first Monday of Sawan, a fair of devotees will be held in pagodas
सिद्धार्थनगर। सावन के पहले सोमवार पर शहर, कस्बा व गांवों के शिव मंदिरों में भक्तों का मेला लगेगा। सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसरों में रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान करके मंगल कामना करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालु राप्ती नदी डुमरियागंज से जल लेकर आएंगे और भारतभारी स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। जिसकी तैयारी नगर पंचायत की ओर से पूरी कर ली गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने मंदिर के आसपास साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया है। ईओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई हो रही है। श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने के लिए बांस-बल्ली लगाकर व्यवस्थाएं बना दी गईं हैं।
विज्ञापन

श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर बोल बम शिव जलाभिषेक आयोजन समिति हनुमानगढ़ी मंदिर से सिंहेश्वरी मंदिर तक जलाभिषेक व शोभा यात्रा निकालेगी। इसकी जानकारी देते हुए राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यह यात्रा नागेश्वर नाथ मंदिर विजयनगर, श्रीसिद्धेश्वर नाथ मंदिर गांधीनगर, श्रीराम जानकी मंदिर पूरब पड़ाव से होते हुए प्रसिद्ध श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक एवं विशाल भंडारा के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed