{"_id":"6740c94c4a19977fc00e9bfb","slug":"today-is-the-era-of-science-school-children-have-scientific-knowledge-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127637-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज का युग विज्ञान का है, स्कूली बच्चों में है वैज्ञानिक ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज का युग विज्ञान का है, स्कूली बच्चों में है वैज्ञानिक ज्ञान
Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
बांसी। वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं, औद्योगिक संस्थानों के भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम के आयोजन से स्कूली बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने का अवसर मिलता है। आज का युग विज्ञान का युग है, बच्चों के अंदर काफी वैज्ञानिक ज्ञान होता है। आवश्यकता है बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत कर उन्हें प्रोत्साहित करने की। इस दिशा में जिला विज्ञान क्लब की ओर से रचनात्मक कार्य किया जा रहा है। यह बातें तहसीलदार पियूष श्रीवास्तव ने कहीं। वह शुक्रवार को जिला विज्ञान क्लब सिद्धार्थनगर की ओर से आयोजित भ्रमण व अध्ययन कार्यक्रम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। प्रो. केपी त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान के बल पर भारत विश्व मंच पर गौरवान्वित है। हम सभी को ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रमों में बढ़कर भाग लेना चाहिए। जिला विज्ञान क्लब सिद्धार्थनगर की ओर से उक्त वैज्ञानिक भ्रमण बस तहसील गेट बांसी से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, पारले-जी फैक्टरी, गीडा तथा शहीद अशफाक उल्ला प्राणि उद्यान गोरखपुर के लिए रवाना किया। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी बच्चों व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, देवेंद्र धर द्विवेदी, गिरीश चंद्र, स्मिता विश्वास, सिद्धार्थ शंकर, सच्चिदानंद जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे।
बस से मेधावी विद्यार्थियों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में पहुंचने पर प्रो. रवि शंकर सिंह अध्यक्ष भौतिकी विभाग, पुनीत भारती, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. केएम मिश्रा, विष्णु पटेल समेत तमाम प्रोफेसर व रिसर्च स्कॉलर ने मार्गदर्शन किया। परले-जी फैक्टरी में गीडा में कोऑर्डिनेटर उमेश्वर श्रीवास्तव व शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान गोरखपुर में गौरव वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी ने स्कूली बच्चों को वैज्ञानिक रोचक जानकारी प्रदान कर सम्मानित किया।

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद