फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "To work in favor of the candidate, or bad consequences'

‘प्रत्याशी के पक्ष में करें काम, वरना बुरा अंजाम’

Wed, 30 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सपा में मचे घमासान के बीच पार्टी आलाकमान के सख्त तेवर का असर दिखने लगा है।  सूबे में घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाले कई सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद बगावत की आग ठंडी पड़ने लगी है।
विज्ञापन


बुधवार जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में सपाई दिग्गजों ने पार्टी के घोषित प्रत्याशी को जिताने के लिए जिला पंचायत सदस्यों के साथ लंबी मीटिंग की। मीटिंग में कुल 48 जिला पंचायत सदस्यों में से करीब दो दर्जन खुद मौजूद थे और एक दर्जन महिला सदस्यों के पति या अभिभावकों ने उपस्थिति जताई।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच सभी सदस्यों को बैठक का न्यौता सपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने दिया था। सपा प्रत्याशी गरीबदास के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए रामकुमार ने दिन रात एक कर रखा है। सदस्यों के साथ हुई इस मीटिंग में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुखिया की भूमिका अदा करते हुए सारे पार्टी नेताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सपा के घोषित प्रत्याशी गरीब दास और उनके समर्थक रामकुमार केे अलावा सदर विधायक विजय पासवान, पूर्व विधायक लालजी यादव, शोहरतगढ़ विधायक प्रतिनिधि उग्रसेन सिंह व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी समेत पार्टी के सभी आला नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सारे बड़े नेताओं व संगठन से जुड़े लोगों की एक हुई बैठक के सहारे सपा ने एक साथ कई संदेश देने की कोशिश की। खुद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का निर्णय के साथ सभी एकजुट होकर कार्य करें और सपा प्रत्याशी को जिताने की रणनीति पर जुट जाएं।

 बैठक की खास बात यह रही है कि शुरू में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाली पासी शांति देवी ने खुद को सपा का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी प्रत्याशी गरीबदास को जिताने की बात कही। हालांकि इस दौरान अध्यक्ष पद का चुनाव लडने की घोषणा करने वाले रामलाल पासवान बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed