फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three years off roadways buses, passenger upset

तीन साल से रोडवेज बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 02 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बांसी तहसील के चेतिया बाजार से करीब तीन साल पहले रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया है। इस कारण लोगों का गोरखपुर, सिद्धार्थनगर बस्ती आदि शहरों से सीधा संपर्क बंद हो गया है।
विज्ञापन


मजबूरन लोगों को प्राइवेट बसों से यात्रा करनी पड़ रही है।तीन वर्ष पहले सिद्धार्थनगर डिपो व गोरखपुर डिपो से दो बसें चेतिया बाजार से सुबह यात्रियों को लेकर बांसी, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और दिल्ली जाती थीं और वापस चेतिया में रुकती थी।
विज्ञापन


लेकिन इन बसों का संचालन बंद हो जाने से क्षेत्र के लोगों को चेतिया से बांसी तक 12 किलोमीटर की दूरी प्राइवेट बस या टैक्सी से तय करनी पड़ती है। इससे लोगों को अधिक रकम के साथ ही घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती पर होरिलापुर घाट पर पुल का निर्माण होने से शोहरतगढ़ से भी सीधे इस बाजार को यात्रा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है। बसों का संचालन बंद होने से लोग परिवहन विभाग को ही जिम्मेदार मानते हैं।


क्षेत्रवासी शांतेश्वर नाथ त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अतीकुर्रहमान, ग्राम प्रधान यूनूस, हरीश चौरसिया, उमेद सिंह, ग्राम प्रधान डॉ. खुर्शीद, मंटू सिंह, राजेश सिंह, रिंटू सिंह, प्रेमनाथ सिंह आदि ने दोनों बंद बसों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed