{"_id":"65d8e56c9651d223000b24e6","slug":"three-years-imprisonment-to-accused-of-attempted-rape-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113330-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को तीन वर्ष की कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को तीन वर्ष की कारावास
Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मानिटरिंग सेल व थाना पथरा बाजार पुलिस की प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी को शुक्रवार को तीन वर्ष के कारावास व 2500 रुपये अर्थदंड से दंडित कराया गया है। दुष्कर्म के प्रयास और एससी, एसटी एक्ट के मामले में थाना पथरा बाजार में पुलिस की प्रभावी पैरवी पर न्यायाधीश चन्द्रमणि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट की ओर से अभियुक्त पुष्कर मिश्र निवासी गौरागढ़ थाना पथरा बाजार जनपद को तीन वर्ष के कारावास व 2500 रुपये अर्थदंड से दंडित कराया गया। संवाद
विज्ञापन