{"_id":"6112af398ebc3e7d1b08efb5","slug":"three-year-old-boy-dies-by-drowning-in-a-pit-siddharthnagar-news-gkp4051302103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबकर मौत
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के गोठवा गांव में सोमवार को घर से निकले तीन वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव गड्ढे में उतराता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी बनारसी का तीन वर्षीय पुत्र अर्पित सोमवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद घर के बगल पड़ोसी के यहां चला गया। वह उसके यहां खाना खाया इसके बाद उसके घर के सामने गड्ढे में जाकर गिर गया। हालांकि इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने देर रात तक खोजबीन की। मगर उसका कोई पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह गड्ढे में उतराता हुआ उसका शव मिला। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गोल्हौरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक को गोल्हौरा वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।