{"_id":"6a0a05f68ed5d6c1d50897da","slug":"three-thieves-caught-trying-to-break-into-a-house-pistol-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-158345-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में घुस रहे तीन चोरों को दबोचा, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में घुस रहे तीन चोरों को दबोचा, तमंचा बरामद
Sun, 17 May 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा में चोरी करने घर में घुस रहे तीन चोर पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से तमंचा व कारतूस मिलने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
ग्राम गुलरिहा निवासी श्याम किशोर तिवारी के घर में शनिवार देर रात में तीन चोर घुस गए थे, जिन्हें परिजनों ने पकड़कर शोर मचाया। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रहे बिजौरा चौकी प्रभारी जयप्रकाश प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो एक के पास से एक कट्टा 315 बोर, एक कारतूस व दो अन्य के पास से एक-एक चाकू बरामद किया। उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया एवं श्याम किशोर तिवारी के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरा निवासी शेहरे रजा पुत्र हबीबुल्ला, मो. इरशाद व डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद निवासी शाकिर अली शामिल हैं।