{"_id":"628fbcba664c641bfa18bd76","slug":"three-stolen-bikes-recovered-nepal-s-vicious-caught-siddharthnagar-news-gkp438246997","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक बरामद, नेपाल का शातिर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन बाइक बरामद, नेपाल का शातिर पकड़ा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसओजी और लोटन थाने की पुलिस की संयुक्त टीम को बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता मिली। क्षेत्र के ठोठरी के पास से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को दबोच लिया। वह नेपाल का रहने वाला है। उसकी निशानदेही से चोरी की तीन बाइक बरामद बरामद हुईं। पूछताछ करने के बाद से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
लोटन कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने दी। सीओ ने बताया कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव टीम के साथ लगे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करके दूसरे जनपदों में बेचने वाले गिरोह के सदस्य ठोठरी के पास मौजूद हैं और किसी को चोरी की बाइक बेचने के लिए बुलाया है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी ने कोतवाल लोटन देवानंद उपाध्याय के साथ टीम गठित की और बताए हुए स्थान पर पहुंच गए।
वहां पर संदिग्ध दिखा, जो पुलिस टीम को आता हुआ देखकर भागने लगा था। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान इंद्रकेश यादव निवासी कुडसर थाना मजगांवा, जनपद रुपनदेही, नेपाल बताया। उसकी निशानदेही से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। यह गिरोह बाइक चोरी करके नेपाल में बेचता था। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।