{"_id":"61acf190545f743d7a296507","slug":"three-people-injured-in-road-accidents-at-different-places-siddharthnagar-news-gkp4188157171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोग घायल
बांसी। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
थाना पथरा बाजार के ग्राम पिपरा रामलाल निवासी रामलाल निवासी मोहम्मद जुनेद और मोहम्मद सलीम नरकटहा की तरफ से बांसी कस्बे की ओर आ रहे थे। उसी समय नरकटहा मोड़ पर ही वाहन की चपेट में आ गए। दोनों लोग घायल हो गए। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसे लेकर चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली बांसी में दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरी घटना शनिवार की रात बांसी-बस्ती मार्ग पर बाजारडीह के पास हुई। कोतवाली क्षेत्र के नेउसा ग्राम निवासी गनेश बांसी की तरफ से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाजारडीह चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। गणेश को काफी चोट आई। पुलिस ने गणेश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।