{"_id":"6b087b6ed0a1f03d590ff71e","slug":"three-people-injured-after-being-hit-by-a-car-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168839-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की टक्कर से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की टक्कर से तीन लोग घायल
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपाराजा में बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में अवधेश शर्मा (35) और अंजू पत्नी दिनेश, निवासी कोड़री थाना बांसी, घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजा।
घटना के बाद भागने के दौरान कार ने कस्बा जोगिया में शिवपाल यादव (35), निवासी सूपाराजा की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें शिवपाल भी घायल हो गए। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को घेरकर पीट दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। थानाध्यक्ष शशिकांत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद